RSS
FilmyClub.com Filed Under: category
रहमान ने विशाल-शेखर की प्रशंसा की

मुबंई। ऑस्कर पुरस्कार विजेता ए.आर.रहमान ने संगीतकार विशाल और शेखर के काम की प्रशंसा की है। रहमान द्वारा प्रशंसा किए जाने से विशाल और शेखर खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं।
रहमान ने समाचार पत्रों के जरिए विशाल-शेखर की तारीफ की। इस संबंध में विशाल ने कहा, मैं खुलकर बता रहा हूं, मेरे पास शब्द नहीं हैं। रहमान ने कहा है कि विशाल-शेखर के अलावा उन्हें केवल माइकल जैक्सन का काम पसंद है।
एक समाचार पत्र ने एक खबर प्रकाशित की थी, जिसमें रहमान के हवाले से कहा गया था कि उन्हें फिल्म मुगल-ए-आजम में नौशाद के गीत काफी पसंद हैं और जैक्सन व विशाल-शेखर की जोड़ी का काम उन्हें आकर्षित करता है।

edit post
Reactions: 

1 Response to " "

  1. Manish Says:
  2. Good, V. Good